Breaking News

जानीए अभीनेता विजय राज को किस गुनाह के लिए किया गया गिरफ्तार

गोंदिया :- बॉलिवुड अभीनेता विजय राज को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजय पर फिल्म सेट पर एक महिला कलाकार के साथ छेड़खानी करने का आरोप है। इस बात की पुष्टि गोंदिया के अडिशनल एसपी अतुल कुलकर्णी ने की है। कुलकर्णी ने बताया कि विजय राज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें, ऐक्‍टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (स्त्री की लज्जा भंग करना) के तहत केस दर्ज किया गया है।

विजय राज फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के बालाघाट में मौजूद थे। शूट के लिए पूरी टीम विदर्भ के गोंदिया इलाके में आई थी और सभी कलाकार यहीं के होटल ‘गेटवे’ में रुके थे। आरोप है कि विजय राज ने यहीं पर एक महिला कलाकार के साथ छेड़छाड़ की है।
विजय राज की गिरफ्तारी के बाद फिल्‍म की शूटिंग को रोक दिया गया। सोमवार देर रात महिला की शिकायत पर रामनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने मंगलवार सुबह विजय राज को होटल से गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि इससे पहले विजय राज 2005 में दुबई में ड्रग्‍स रखने के आरोप में भी गिरफ्तार हुए थे। वह बाद में जमानत पर रिहा हुए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय बॉलिवुड फिल्म ‘रन’ में निभाए अपने मजेदार किरदार से काफी पॉप्‍युलर हुए। लोग उन्‍हें ‘कौआ बिरयानी’ वाले सीन से पुकारने लगे। इसके बाद उन्‍होंने ‘धमाल’, ‘वेलकम’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ जैसी कई हिट फिल्‍मों में काम किया।

About Jwala Samachar

Chif Editor - Akshay Ramteke Mo. 9146988968 Email : jwalasamachar2019@gmail.com

Check Also

दीक्षाभूमी भूमिगत पार्किंगला स्थगिती

नागपूर :- दीक्षाभूमी येथे विकासाचा आराखडा तयार करण्यात आला. त्यासाठी राज्य सरकारने 200 कोटी रुपये …

पारडी येथील प्रस्तावित बाजारपेठेची मनपा आयुक्तांनी केली पाहणी

नागपूर – नागपूर महानगरपालिका आयुक्त आणि प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी यांनी गुरुवारी (२७ जून) पारडी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Right Reserved