jwalasamachar. jwalasamachar jwalasamachar.jwalasamachar
jwalasamachar.jwalasamachar
jwalasamachar.jwalasamachar
jwalasamachar.jwalasamachar
विशेष प्रतिनिधी – नागपूर
नागपूर :- होली के एक दिन पूर्व लकडगंज परिसर में आरा मशीन में काम करते समय 31वर्षीय पारडी निवासी स्वर्गवासी छन्नू चिंताराम वर्मा की लकडा गिरने से दुर्घटना में मौत हो गई थी, दुर्घटना की जानकारी लोधी समाज के सक्रीय कार्यकर्ता आकाश बाहेतवार, तोरण वर्मा और प्रमोद वर्मा को लगते ही उन्होंने यह जानकारी समाजसेवक व शिवसेना उपजिला प्रमुख यशवंत ( गुड्डू ) रहांगडाले को दी और मृतक परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की विनंती की.

गरीब परिवार की दयनीय हालत देखकर सर्वप्रथम लकडगंज पोलीस स्टेशन का घेराव किया गया और आरा मशीन के संचालक को थाने बुलाकर मृतक परिवार को आर्थिक मुवावजा देने के लिए बाध्य किया गया, आखिरकार सफलता मिली और 6.50 लाख रुपये की रक्कम मृतक परिवार को सौंपी गई, यशवंत (गुड्डू) रहांगडाले ईस अवसर पर मृतक के परिजन और लोधी समाज के सक्रीय समाज बंधु उपस्थित थे.
ज्वाला समाचार सच का सामना