Breaking News

व्हाईस ऑफ़ मीडिया चंद्रपुर के जिलाध्यक्ष और तहसील अध्यक्ष के चुनाव संपन्न

अनिल बाल सराफ जिलाध्यक्ष और प्रमोद वाघाड़े बने कोरपना तहसील अध्यक्ष

आशीष रैच डिजिटल विंग और राजू जोगड बने साप्ताहिक विंग के नए जिलाध्यक्ष

जिल्हा प्रतिनिधी-सुनिल हिंगणकर

चंद्रपूर :- देश के सबसे बड़े मीडिया संगठन व्हाईस ऑफ मीडिया के पत्रकारों की चुनाव प्रक्रिया बुधवार दि. 25 दिसंबर को चंद्रपुर के कन्नमवार सभाग्रह में लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई. व्हाईस ऑफ़ मीडिया के जिला अध्यक्ष पद वोटिंग द्वारा पर राजुरा के अनिल बाल सराफ को चुना गया जबकि कोरपना तहसील अध्यक्ष पद पर नांदा के प्रमोद अर्जुन वाघाड़े सर को निर्विरोध चुना गया है. चंद्रपुर गढ़चिरोली जिला सहकारी बैंक चंद्रपुर के के कन्नमवार सभाग्रह में व्हाईस ऑफ मीडिया की आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें व्हाईस ऑफ मीडिया के मंगेश खाटीक राज्य कार्याध्यक्ष,संजय पडोळे राज्य उपाध्यक्ष,किशोर करंजेकर विदर्भ अध्यक्ष और नरेंद्र देशमुख जिलाध्यक्ष वर्धा उपस्थित रहे। चंद्रपुर जिले के नए अध्यक्ष पद के लिए वरोरा के अनिल पाटिल और राजुरा के अनिल बाल सराफ के नाम नामित किए गए। चंद्रपुर जिले के उपस्थित कुल 130 मतों में 81 वोट लेकर बलसराफ साहब विजयी हुए। प्रतिद्वंद्वी अनिल पाटिल को 48 वोट मिले जबकि 1 वोट अवैध घोषित किया गया.

इसके साथ ही आशीष रैच को डिजिटल मीडिया विंग और राजू भाई जोगड़ को साप्ताहिक विंग का जिलाध्यक्ष निर्विरोध रूप से चुना गया। इसके बाद सभी तहसील के अध्यक्ष का चुनाव कराए गए जिसमें प्रमोद वाघाडे को कोरपना, गणेश बेले राजुरा से, प्रा. विजय गायकवाड को सावली, राजेश रेवते को भद्रावती, सुग्रीव गोतावळे को जिवती, राजु झाडे को गोंडपिपरी, शंकर महाकाली को बल्लारपूर, प्रा. राजु रामटेके को सावली, चेतन लुथडे को वरोरा और शशिकांत गणवीर को मुल तहसील का अध्यक्ष चुना गया, नवनियुक्त जिल्हाध्यक्ष अनिल बाल सराफ ने सहकार्य करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया है। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए राजू जोगड, आशीष रैच, श्रीहरि सातपुते ने विशेष परिश्रम किया। सभी विजय उम्मीदवारों को जिले भर से बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है.

About Jwala Samachar

Chif Editor - Akshay Ramteke Mo. 9146988968 Email : jwalasamachar2019@gmail.com

Check Also

चंद्रपूर पोलीस संघ सलग ११ व्या वेळी जनरल चॅम्पियन

Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar.in.   …

रात्रीच्या अंधारात मोठ्या प्रमाणात रेतीची तस्करी व वाहतूक सुरूच

Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar.in. * …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Right Reserved