स्मार्ट सिटी के सीईओ होंगे पृथ्वीराज बीपी
विशेष प्रतिनिधी-नागपूर
नागपुर:-राज्य सरकार ने शुक्रवार को प्रशासन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। परभणी की जिलाधिकारी आंचल गोयल को नागपुर महानगर पालिका की अतरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसी के साथ लातूर के जिलाधिकारी रहे पृथ्वीराज बीपी को नागपुर स्मार्ट सिटी का सीईओ बनाया गया है.
2014 बैच की आईएएस अधिकारी आंचल गोयल वर्तमान में परभणी की जिलाधिकारी के तौर पर काम कर रही हैं। 2022 में अतिरिक्त आयुक्त रहे दीपक कुमार मीणा का चंद्रपुर मनपा में तबादल कर दिया गया था। तब से नागपुर मनपा ने अतरिक्त आयुक्त का पद खाली था,
पृथ्वीराज बीपी 2014 बैच के आईएएस अधिकारी है। वर्तमान में वह आईटी मुंबई के संचालक पद पर कार्यरत थे। बीते दिनों राज्य सरकार ने स्मार्ट सिटी के सीईओ रहा डॉ. अजय गुल्हने को मनरेगा, नागपुर विभाग का संचालक बनाया था। इसके बाद नागपुर मनपा के आयुक्त रहे डॉ. अभिजीत चौधरी को अतिरिक्त प्रभार दिया था.
ज्वाला समाचार सच का सामना