Breaking News

अफसर पाशा की पुलिस कस्टडी 27 तक बढ़ी

नितिन गडकरी धमकी प्रकरण

विशेष प्रतिनिधी-नागपूर

नागपुर:-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी धमकी प्रकरण मामले में आरोपी अफसर पाशा की कस्टडी बढ़ गई है। अदालत ने आरोपी की कस्टडी 27 जुलाई तक बढ़ा दी है। कर्नाटक की बेलगांव जेल से प्रोडक्शन वारंट पर नागपुर लाए गए आतंकी अफसर पाशा की पुलिस कस्टडी रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी रिमांड में भेज दिया है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने जयेश पुजारी उर्फ जयेश कांथा को पहले ही गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में अपने साथी अफसर पाशा का नाम उजागर किया था, जिसके बाद नागपुर पुलिस ने अफसर पाशा को भी बेलगांव जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। सोमवार को पुलिस कस्टडी रिमांड की अवधि दूसरी बार खत्म होने के बाद उसे दोबारा सोमवार को धंतोली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी रिमांड में भेज दिया है। सरकारी वकील द्वारा अलग-अलग मुद्दों को लेकर आतंकी अफसर पाशा की पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की थी जिसे कोर्ट ने मंजूर किया है.

About Jwala Samachar

Chif Editor - Akshay Ramteke Mo. 9146988968 Email : jwalasamachar2019@gmail.com

Check Also

चंद्रपूर पोलीस संघ सलग ११ व्या वेळी जनरल चॅम्पियन

Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar.in.   …

रात्रीच्या अंधारात मोठ्या प्रमाणात रेतीची तस्करी व वाहतूक सुरूच

Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar. Jwalasamachar.in. * …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Right Reserved